पंजशीर में तालिबानी लड़ाकों और विरोधियों के बीच चल रही जंग में अफगानिस्तान के पूर्व उप-राष्ट्रपति व कार्यकारी राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह के भाई रोहुल्लाह सालेह की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई है। इस संबंध में तालिबान प्रशासन ने भी बयान जारी कर दिया है। जो उसकी क्रूरता और मानसिकता को दर्शाता है।
दरअसल, तालिबान ने रोहुल्लाह सालेह की हत्या करने के बाद उनका शव दफनाने के लिए नही दिया। बल्कि ये कहा कि उसकी लाश सड़नी चाहिए। तालिबान के इस रवैये ने साफ कर दिया है की वो अपनी क्रूर मानसिकता को नही छोड़ सकता और वो उसी की दम पर अफगानिस्तान में शासन करता रहेगा और जो भी उनके फैसलों के खिलाफ जाने की कोशिश करेगा उसका हाल भी ऐसा ही होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजशीर घाटी में जंग के दौरान तालिबान ने रोहुल्लाह की हत्या कर दी थी। तालिबान के लड़ाकों ने उन्हें काफी प्रताड़ित किया और जान से मार डाला। रोहुल्लाह के भतीजे इबदुल्लाह ने बताया कि तालिबान ने बेरहमी की हर हद पार कर दी। उसके लड़ाके कह रहे थे कि रोहुल्लाह की लाश सड़नी चाहिए।
इबदुल्लाह ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि तालिबान ने गुरुवार (9 सितंबर) रात रोहुल्लाह की हत्या कर दी, लेकिन दफनाने के लिए शव नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उसकी लाश सड़नी चाहिए और शव अपने पास ही रख लिया।




