City NewsRegionalTop News

घरेलू कलह के चलते युवक ने लगाई नहर में छलांग, खबर मिलते ही पत्नी ने भी खाया जहर, हालत गंभीर

हरियाणाः घरेलू कलह के चलते गांव खारवन निवासी एक शख्स ने दादुपुर हेड से पश्र्चिमी यमुना नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पति के नहर में छलांग लगाने की खबर मिलते ही पत्नी ने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय युवक विपिन पत्नी (34) से बहस होने के बाद बाइक पर निकला था। दादुपुर हेड पर पहुंचकर युवक ने नहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने युवक को छलांग लगता हुआ देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक की तलाश जारी है, वहीं उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

बाइक के नंबर से युवक की पहचान कर ली गई है। पति के छलांग लगाने की सूचना घर पहुंची तो पत्नी भी जहर खा लिया। परिजन व पड़ोसियों की मदद से विवाहिता को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने गोताखोरों का दल बुलाकर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार विपिन खेती करता है और 12 साल पहले उसकी शादी रजनेश से हुई थी। उनका एक लड़का 8 साल का और लड़की दस साल की है। गुरुवार दोपहर को विपिन और रजनेश में किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद विपिन बाइक लेकर घर से निकल गया। वह सीधा दादुपुर हेड पहुंचा और बाइक वहीं खड़ी करके नहर में छलांग लगा दी।

महिल की हालत बनी हुई है गंभीर

आसपास से गुजर रहे लोगों ने विपिन को छलांग लगाते हुए देखा और सूचना पुलिस को दे दी। वहीं जब पति के नहर में छलांग लगाने का पता 34 वर्षीय पत्नी को चला तो उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से सूचना थाना सदर जगाधरी पुलिस को भेजी गई। अस्पताल में महिला की जान तो बच गई है लेकिन उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जिस कारण पुलिस उसके बयान नहीं ले पाई।

पानी ज्यादा होने से तलाश करने में हो रही परेशानी

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों का दल बुला लिया गया लेकिन हेड पर पानी बहुत ज्यादा होने के कारण गोताखोर नहर में उतर नहीं पाए। वहीं दूसरी तरफ पानी का बहाव भी बहुत तेज है। ऐसे में युवक के बह जाने की संभावनाओं के चलते उसकी तलाश वहां से आगे की जा रही है। अंधेरा होने तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। ग्रामीण व रिश्तेदारों ने भी उसकी अपने स्तर पर तलाश शुरू कर दी है। विपिन के पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

पिता व भाई की मौत हो चुकी है

ग्रामीणों के अनुसार विपिन ही घर में अकेला कमाने वाला था। वही घर का पूरा खर्च चला रहा था। दोनों बच्चे पढ़ते हैं। विपिन के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वहीं उसके छोटे भाई नितिन की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बताया जाता है कि उसका छोटा भाई नितिन चंडीगढ़ में बुआ के पास रहता था। करीब सवा चार साल पहले वहीं पर उसका शव फंदे पर मिला था लेकिन उसके दोनों बाजू टूटे हुए थे। अभी तक उसकी मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है।

दो थानों की पुलिस कर रही जांच

इस मामले की जांच दो थानों की पुलिस कर रही है। चूंकि विपिन का घर गांव खारवन में है और गांव थाना सदर जगाधरी क्षेत्र में पड़ता है। जबकि दादुपुर हेड थाना छछरौली क्षेत्र में है। विपिन की नहर में थाना छछरौली पुलिस तलाश कर रही है। जबकि रजनेश के जहर निकलने व पूरे प्रकरण की जांच थाना सदर जगाधरी पुलिस कर रही है।

खारवन में महिला के जहर निकलने की सूचना अस्पताल की ओर से मिली थी। जिस पर पुलिस अस्पताल पहुंची। यहां महिला की हालत गंभीर थी और वह बयान देने की स्थिति में नहीं थी। वहीं घर पर पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुभाषचंद, प्रभारी, थाना सदर जगाधरी।

 

=>
=>
loading...