EntertainmentTop Newsमुख्य समाचार

शाहरुख खान के सच्चे दोस्त है चंकी पांडे, स्ट्रगल के दिनों में की थी किंग खान की मदद

मुंबईः इस वक्त शाहरुख खान और चंकी पांडे अपने बच्चों आर्यन खान एवं अनन्या पांडे के कारण परेशान हैं। आर्यन खान पर ड्रग्स का सेवन करने से लेकर इंटरनेशनल ड्रग्स तस्करी की साजिश में शामिल होने के गंभीर आरोप है। शाहरुख के बेटे पर एनडीपीएस ऐक्ट की धारा 8(सी), 20(बी), 27, 28, 29 और 35 के तहत मुकदमा दर्ज है और वह आर्थर रोड जेल में है। वहीं, चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को भी एनसीबी ने तलब  किया और पूछताछ की है। एनसीबी ने अनन्या पांडे के दोनों मोबाइल फोन और लैपटॉप समेत 7 इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को फॉरेंसिक एनालिसिस के लिए भेजा है। आर्यन खान के व्हॉट्सएप चैट में नाम आने के बाद अनन्या, एनसीबी की रडार पर आई है। दरअसल, बॉलीवुड में चंकी पांडे और शाहरुख खान का परिवार एक-दूसरे के काफी करीब है। चंकी और शाहरुख के बीच बेहद पुरानी दोस्ती है।

किंग खान के बेस्ट फ्रेंड है चंकी

शाहरुख खान, चंकी पांडे को अपना पक्का यार मानते हैं। यहां तक की सलमान खान से भी पहले शाहरुख की दोस्ती चंकी पांडे से हुई थी। खुद शाहरुख यह कह चुके हैं कि चंकी पांडे उनके लिए बेस्ट फ्रेंड से भी बढ़कर हैं। दरअसल, इस दोस्ती के पीछे भी एक कहानी है। यह उस वक्त की बात है, जब शाहरुख अपने करियर के लिए संघर्ष कर रहे थे और चंकी पांडे ने उनको सहारा दिया था।

स्ट्रगल के दिनों में करी थी मदद

चंकी पांडे ने शाहरुख खान को संघर्ष के दिनों में अपने घर में रहने की जगह दी थी। यहां तक की उनको अपने साथ लेकर जाते थे और इंडस्ट्री के लोगों से मिलाते थे। दोनों की दोस्ती 80 के दशक में शुरू हुई थी। यह वह वक्त था जब चंकी पांडे स्टार बन चुके थे और शाहरुख करियर के लिए संघर्ष कर रहे थे। शाहरुख ने खुद बताया कि ऐसे वक्त में चंकी उनके मददगार बने थे और उन्हें सहारा दिया था।

दोनों परिवारों में है खासा दोस्ती

चंकी और शाहरुख की तरह सुहाना खान, आर्यन खान व अनन्या भी करीबी दोस्त हैं। इतना ही नहीं, गौरी खान और चंकी पांडे की बीवी भावना पांडे भी करीबी दोस्त हैं। जिसके कारण पूरा परिवार ही एक-दूसरे के साथ मजबूत बॉन्ड शेयर करता है।

बताया जा रहा है कि अनन्या पांडे से एनसीबी और भी पूछताछ कर सकती है। यह कहा जा रहा है कि एनसीबी मुंबई में ड्रग कार्टेल की जड़ों तक पहुंचना चाहती है। इसलिए जैसे ही आर्यन के चैट में अनन्या पांडे का नाम आया, तो उसे फौरन पूछताछ के लिए बुलाया गया और कई सवाल पूछे गये।