लखनऊः घर-घर जाकर कूड़ा उठाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता मिशन कार्यक्रम को साकार करने में लखनऊ नगर निगम ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे पर गाजियाबाद और तीसरे पर कानपुर है। इसी के साथ ही आगरा, प्रयागराज, मेरठ और वाराणसी भी इस लिस्ट में शामिल है।
अगर देश भर की बात की जाए, तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ 12वें स्थान पर अपना दबदबा बनाएं रखे हुए है। लखनऊ नगर निगम को बेस्ट कैपिटल सिटी इ सिटीजन फीडबैक अवार्ड मिला है। गार्बेज फ्री सिटी की तीन स्टार रेटिंग प्राप्त करने के लिए भी पुरस्कार दिया गया है। वर्ष 2020 में इस श्रेणी में एक स्टार रेटिंग मिली थी।
दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर ने स्वच्छ सर्वेक्षण – 2021 की रैंकिंग का सम्मान महापौर संयुक्ता भाटिया, नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी और नगर निगम में स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रभारी डा. अरविंद राव को दिया गया। यह सर्वेक्षण कुल छह हजार अंकों का था। लखनऊ नगर निगम को 4586.17 अंक मिले। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 सर्वेक्षण में 4,320 शहरों ने भी भाग लिया था।
जानकारी के अुनसार, उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में वाराणसी भी सफाई के मामले में 30वें नंबर पर है। राजधानी लखनऊ 12वें स्थान पर है। कानपुर 21वें स्थान पर रहा है।
शहर देश में रैंकिंग प्रदेश में रैंंकिंग स्कोर
लखनऊ 12 1 4586.17
गाजियाबाद 18 2 4220.90
कानपुर 21 3 3847.67
आगरा 24 4 3715.53
प्रयागराज 26 5 3613.72
मेरठ 27 6 3598.23
वाराणसी 30 7 3532.15




