NationalTop NewsUttar Pradesh

सीएम योगी ने शेयर की पीएम मोदी के साथ फोटो, सोशल मीडिया पर हुई सुपरहिट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी और पीएम मोदी की एक फोटो फेसबुक पर शेयर की है जिसमें दोनों साथ दिखाई दे रहे हैं। पहली फोटो में सीएम योगी, पीएम मोदी के साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसमें मोदी, योगी से कुछ कह रहे हैं।

वहीं, दूसरी फोटो पीछे से ली गई है जिसमें पीएम मोदी, सीएम योगी के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही सीएम योगी के फेसबुक पेज से ये फोटो डाली गई, चर्चा का विषय बन गई। सोशल मीडिया पर हर तरफ ये फोटो शेयर की जा रही है।

लोग फोटो पर तमाम तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। कोई दोनों की फोटो को सुपरहिट बता रहा है तो कोई लिख रहा है कि वर्तमान ने भविष्य पर यू रखा हाथ, फीकी पड़ गई विरोधियो की हर बिसात।

एक यूजर ने लिखा- विकट बहुत ये अग्निपथ ,ना मैं रूकूं, ना तू थक! देश के दो पथ प्रदर्शक

एक अन्य यूजर ने लिखा दिव्य चित्र…..राम लक्ष्मण की आलौकिक प्रतिमा।। ॐ नमः शिवाय।

अजय नाम के यूजर ने लिखा- हमें भरोसा है आप कर सकते हैं सूरज के पार क्या है आप आकाश गंगा को पार करने कि क्षमता रखते हैं
जय श्री योगी आदित्य नाथ जी

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH