Nationalमुख्य समाचार

देश में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 10488 नए केस, 313 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10488 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 313 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 12329 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। इस तरह समय देश में फिलहाल कोरोना संक्रमण के कुल 122714 सक्रिय केस हैं। जो पिछले 532 दिनों में सबसे कम हैं। यह कुल केस का 0.36 फीसदी हैं।

वहीं पिछले 48 दिनों में रोजाना की संक्रमण दर 0.98 फीसदी है। 59 दिनों में साप्‍ताहिक संक्रमण दर 0.94 फीसदी है। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 34510413 हो गए हैं। वहीं अब तक देश में कोरोना के कारण 465662 लोगों की मौत हो चुकी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH