SportsTop Newsमुख्य समाचार

टी-20 मैचः पहली बार भारत कर सकता है न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप, जानिए पूरी खबर

भारत और न्यजीलैंड का वनडे सीरीज का आखिरी मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर खेला जाएगा। भारत ने पहले ही दो मैच जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लिया है। लेकिन अब भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने की पूरी कोशिश करेगी। टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम आज तक न्यूजीलैंड को 3-0 से नहीं हरा सकी है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस बार ये कारनामा करके टीम को जिताने की पूरी कोशिश करेंगे।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 19 टी-20 मैच खेले गए हैं और इनमें से नौ मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं, जबकि आठ मैच भारत के नाम रहे हैं। यह मैच जीतकर भारतीय टीम बराबरी करना चाहेगी। हालांकि इन दोनों टीमों के बीच दो टी-20 मैच टाई हुए थे और सुपरओवर में भारत ने दोनों मैच अपने नाम किए थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरी सीरीज जीता भारत

टी-20 सीरीज की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक छह सीरीज हुई हैं। इनमें से तीन सीरीज न्यूजीलैंड जीता है, जबकि दो सीरीज भारत के नाम रही थी। इस सीरीज को मिलाकर भारत भी कीवी टीम के खिलाफ तीसरी सीरीज जीत चुका है। वहीं न्यूजीलैंड दो बार टी-20 में भारत को क्लीन स्वीप कर चुका है। हालांकि इनमें से एक सीरीज दो मैच और दूसरी सीरीज सिर्फ एक मैच की थी। अब भारत के पास न्यूजीलैंड को तीन मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप करने का मौका है।

सीनियर खिलाड़ियों को आराम देना जरूरी

भारत की टी-20 टीम की बात करें तो श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, केएल राहुल और मोहम्मद सिराज ऐसे खिलाड़ी हैं, जो भारत की टेस्ट टीम में भी शामिल हैं। ऐसे में टीम मैंनेजमेंट चाहेगा कि इन खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज से पहले आराम दिया जाए। अगर ऐसा होता है चुजवेन्द्र चहल की टीम में वापसी हो सकती है और ऋतुराज गायकवाड़, अवेश खान जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

=>
=>
loading...