मुंबईः निर्देशक मिलन लुथरिया की फिल्म ‘तड़प’ तीन दिसंबर यानी शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। तड़प से बॉलीवुड डेब्यु करने जा रहे फेमस एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और अदाकारा तारा सुतारिया इस फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे। फैंस और सिनेमाप्रेमियों को बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार है। इस न्यू एज रोमांटिक ड्रामा के बारे में आपको कुछ ऐसी बातें बताते हैं जिससे इसकी अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सुनील शेट्टी के बेटी आथिया शेट्टी ने ‘हीरो’, ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ जैसी फिल्मों से पहले ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। अब अहान भी अपने पिता सुनील शेट्टी के पदचिन्हों पर चलकर कुछ कमाल करने को तैयार हैं। इसके लिए उन्हें उनकी पहली ही फिल्म में कठिन भूमिका दी गई है। फिल्म का एलान तो पहले ही कर दिया गया था, लेकिन फिर भी रिलीज होने में करीब ढाई साल का समय लग गया।

इस रोमांटिक ड्रामा में अहान और तारा को कास्ट किया गया है। नई जोड़ी को पर्दे पर रोमांस करते देखने के लिए दर्शन बेहद उत्साहित हैं। ट्रेलर में ही दोनों की केमेस्ट्री देख दर्शकों के दिल की धड़कन बढ़ गई थी। ऐसा लग रहा था मानो स्क्रीन पर अहान और तारा एक दूसरे के प्यार में डूब गए हों।
‘तड़प’ तेलुगु फिल्म ‘आरएक्स 100’ की आधिकारिक रीमेक है। आरएक्स 100 में कार्तिकेय गुम्माकोंडा और पायल राजपूत मुख्य किरदार में थे। फिल्म में एक लड़के को स्थानीय नेता की बेटी से प्यार हो जाता है। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ जाते हैं लेकिन परिवारवाले उन्हें अलग कर देते हैं। फिल्म दोनों की लव स्टोरी पर ही आधारित है। इसमें इमोशंस के साथ-साथ एक्शन का तड़का भी देखने को मिलेगा। ‘आरएक्स 100’ अजय भूपती के निर्देशन में बनी सबसे हिट फिल्मों में से एक है।

वहीं, ‘तड़प’ के बारे में बात करते हुए मिलन कहते हैं कि फिल्म का प्लॉट किसी पहेली से कम नहीं है। यह एक ऐसी प्रेम कहानी है जो ऑडियंस को चौंका देगी। मैंने तारा और अहान को रिहर्सल के दौरान परफॉर्म करते हुए देखा है। उनकी केमेस्ट्री कमाल की है।”
होय इश्क ना
फिल्म की कहानी और मुख्य किरदारों से इतर इसकी म्यूजिक भी दर्शकों का दिल जीत लेगी। रिलीज से पहले ही फिल्म ‘तुमसे भी ज्यादा’, ‘तेरे सिवा जग में’, ‘तु मेरा हो गया है’, ‘होए इश्क ना’ जैसे गानों ने ऑडियंस की तरफ से तारीफें बटोर ली हैं। फिल्म के गानों को प्रीतम ने कंपोज किया है जबकि लिरिक्स का काम इरशाद कामिल ने किया है।




