InternationalTop Newsमुख्य समाचार

अर्जेंटीनाः कलयुगी मां की शर्मनाक हरकत, बच्चो को बाहर खड़ा कर कार में बनाएं बॉयफ्रेंड के साथ संबंध

अर्जेंटीनाः एक महिला अपने बॉयफ्रेंड के प्यार में इस कदर डूब गई थी कि उसे अपने बच्चे की भी सुध नहीं रही। दरअसल, एक महिला ने पुरुष मित्र के साथ संबंध बनाने के लिए अपने दो बच्चों को अपनी कार के बाहर खड़ा कर दिया। यह शर्मनाक घटना अर्जेंटीना के ला प्लाटा में स्थित पेरेयरा इराओला पार्क की है। El Litoral की एक खबर के अनुसार महिला ने बच्चों से कहा कि मैं जल्द ही आ रही हूं तुमलोग बाहर ही खड़े रहो और फिर कार के दरवाजे बंद करके बॉयफ्रेंड के साथ रोमांस करने लगी।


अब इस घटना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें कार के बाहर पांच साल की छोटी बच्ची अपने मासूम भाई के साथ खड़ी है। कुछ देर इंतजार के बाद जब महिला नहीं आती है तो दोनों मासूम कार के अंदर झांकने की कोशिश भी करते हैं। हालांकि खिड़की बंद होने की वजह से दोनों को कुछ दिखाई नहीं देता है लेकिन वे परेशान नजर आते हैं।


पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
कुछ देर बाद वहां से गुजर रही पुलिस की नजर उन दो परेशान बच्चों पर पड़ी। फिर  पुलिसकर्मी ने कार के पास जाकर देखा तो सभी हैरान रह गए। इसके बाद उस महिला और उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को बाद में पता चला कि वह शख्स उन बच्चों का पिता नहीं हैं।

 

=>
=>
loading...