NationalUttar Pradesh

यूपी में तेज़ी से बढ़ रहा कोरोना, कांग्रेस के बाद अब सपा और भाजपा ने भी रद्द किए अपने चुनावी कार्यक्रम

लखनऊ। कांग्रेस के बाद अब भाजपा और समाजवादी पार्टी ने भी यूपी में अपने चुनावी कार्यक्रमों को रद्द करने का फैसला लिया है। बता दें की प्रदेश में एक बारे फिर कोरोना तेज़ी इसे बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में 2 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। इस तरह उत्तर प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 5 हजार के पार पहुंच गई है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 9 जनवरी को लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली को कोविड की स्थिति और खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए रद्द किए जाने की संभावना है।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, “हमें इस संबंध में आधिकारिक संचार के माध्यम से रद्द करने की सूचना दी गई है।”समाजवादी पार्टी ने 7 जनवरी, 8 और 9 जनवरी को होने वाली अपनी विजय रथ यात्रा को भी रद्द कर दिया है, जिसका नेतृत्व पार्टी प्रमुख अखिलेश कर रहे थे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक अखिलेश को क्रमश: 7, 8 और 9 जनवरी को गोंडा, बस्ती और अयोध्या में जनसभाओं को संबोधित करना था। सपा नेताओं ने कहा कि नौ जनवरी के बाद होने वाली बैठकों पर फैसला अगले कुछ दिनों में कोविड-19 के प्रसार का आकलन करने के बाद लिया जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH