Top NewsUttar Pradesh

अपनी ही पोस्टर गर्ल के साथ ही कांग्रेस ने कर दिया धोखा, लगे गंभीर आरोप

लखनऊ। कांग्रेस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 125 प्रत्याशियों की सूची जारी की, लेकिन इसमें लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, इस सीट से कांग्रेस के महिला शक्ति विधान घोषणा पत्र पर महिलाओं की तस्वीर में जगह पाने वाली डॉ प्रियंका मौर्या टिकट की दावेदारी पेश कर रही थीं। लेकिन उनका टिकट नहीं हुआ। वे सिर्फ घोषणा पत्र के पोस्टर पर ही रह गईं। इसके बाद उनका दर्द छलक गया। उन्होंने ट्वीट कर पार्टी के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।

डॉ. प्रियंका मौर्या ने ट्वीट कर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के एक सचिव पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं पर टिकट नहीं पा सकी, क्योंकि ओबीसी थी और घूस नहीं दे सकी। यहॉं केवल उनका और उनके नाम का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने आगे और भी सनसनीखेज़ आरोप लगाते हुए कहा कि ये पार्टी महिला विरोधी है। यहां सारे टिकट प्री प्लांड हैं। सिर्फ दिखावे के लिए स्क्रीनिंग की जा रही है। हमसे कहा गया कि टिकट चाहिए तो मैराथन के लिए लड़कियां लाइये। मैराथन में लड़कियों के साथ बहुत बुरा सुलूक हुआ। इसके अलावा ईनाम में स्कूटी देने में भी धांधली की गई।” पार्टी में जो धांधली चल रही किसी की हिम्मत नही बोलने की। जब तक धांधली के खिलाफ आवाज नही उठाएंगे तब तक खोखली राजनीति होते रहेगी।

बता दें कि डॉ प्रियंका मौर्या के ट्वीट के बाद पार्टी में खलबली मच गई है। एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू के मुताबिक डॉ. प्रियंका मौर्या ने साफ किया कि सरोजिनी नगर सीट पर ऑब्जरबर्स की जो रिपोर्ट थी उसमें टॉप पर मेरा ही नाम गया था। इस सीट पर एक अन्य प्रत्याशी को टिकट दिया गया, जिनका दूर-दूर तक कोई नाम नहीं था।

 

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH