मुंबईः बॉलीवुड में उभरते हुए कलाकारों में से एक सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन हैं। भले ही वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें कभी भी उनके फैंस के दिलों से भुलाई नहीं जा सकती। 14 जून 2020 को सुशांत की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। जिसके बाद से पुलिस और सीबीआई दोनों ही मामले की गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है। सुशांत के जन्मदिन के अवसर पर करोड़ों फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। 21 जनवरी को पटना में जन्में सुशांत ने इतने कम समय में शोहरत का वो मुकाम हासिल किया। जिसे हासिल करने में बाकी लोगों को सालों लग जाते है। सुशांत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। तो चलिए आज हम सुशांत और रिया के रिश्ते के बारे में वो सब जानकारी देने की कोशिश करते है, जो शायद से आपको नहीं पता है…

फिल्म के सेट पर हुई थी मुलाकात
रिया चक्रवर्ती और सुशांत की पहली मुलाकात 2013 में यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में हुई थी। तब सुशांत शुद्ध देसी रोमांस की शूटिंग कर रहे थे। और वहीं रिया फिल्म मेरे डैड की मारुति की शूटिंग कर रही थीं। शूटिंग करते वक्त दोनों की पहचान हो गई थी। इसके बाद दोनों की कुछ पार्टियों में मुलाकात हुई और फिर जान-पहचान दोस्ती में तब्दील हो गई।

अंकिता से टूटा सात साल पुराना रिश्ता
ये वो वक्त था जब सुशांत अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशन में थे। लेकिन सुशांत और रिया के बीच दोस्ती वाली बातें हुआ करती थीं। दोनों कई इवेंट में भी मिल जाते थे। लेकिन तब सुशांत और अंकिता का रिश्ता जगजाहिर था। बता दें कि 2016 में सुशांत अंकिता के ब्रेकअप की खबरें आने लगी थीं। दोनों का सात साल पुराना रिलेशनशिप खत्म हो गया।

चर्चा में रहा यूरोप ट्रिप
इसके बाद सुशांत और रिया करीब आए। दोनों ने 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और 2019 की शुरुआत में लिव इन में रहना शुरू कर दिया। हालांकि, इस बीच भी दोनों अपने रिलेशन को लेकर खुलकर सामने नहीं आए। रिया ने इंटरव्यू में सुशांत को अपना दोस्त ही बताया, वहीं सुशांत भी इस रिश्ते पर बोलने से बचते रहे। लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों का प्यार जाहिर था। दोनों की यूरोप यात्रा भी काफी चर्चा में रही थी।

क्या सच में नवंबर में होने वाली थी दोनों की शादी?
सुशांत की मौत के बाद ये बात सामने आई थी कि वे किसी बंगाली लड़की के साथ नवंबर में शादी करने वाले थे। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये बात सुशांत के साथ ही चली गई। हमेशा अपने रिश्ते से इनकार करने वाली रिया ने उनकी मौत के एक महीने बीतने के बाद सोशल मीडिया पर खुद को उनकी गर्लफ्रेंड कहा था। सुशांत की मौत से एक हफ्ते पहले ही रिया उनसे ब्रेकअप करके घर छोड़कर चली गई थीं।

सुशांत को धमका रही थीं रिया!
सुशांत की मौत के बाद उनके पिता ने एफआईआर में लिखवाया है कि रिया और उसके परिवार ने सुशांत को अपने परिवार से अलग कर दिया था। रिया उन्हें मेडिकल रिपोर्ट सार्वजिनक करने की धमकी भी दे रही थीं। हालांकि रिया ने इन सभी आरोपों को हमेशा खारिज किया। रिया का कहना था कि वे हमेशा सुशांत से प्यार करती थीं लेकिन वे डिप्रेशन से जूझ रहे थे।
=>
=>
loading...