Top NewsUttar Pradesh

23 जनवरी को होने वाली टीईटी परीक्षा की शुचिता के दृष्टिगत सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक बंदोबस्त किए जाएं: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के संबंध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कोविड से बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि प्रदेश में अब तक कोविड टीके की 24 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी हैं, साथ ही 09 करोड़ 72 लाख से अधिक सैम्पल की जांच भी हो चुकी है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टेस्टिंग-टीकाकरण है।

मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 96% से अधिक लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। 62% से अधिक लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं।विगत दिवस तक 15-17 आयु वर्ग के लगभग 48℅ किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है।साथ ही 45% से अधिक पात्र लोगों को प्रिकॉशन डोज भी मिल चुकी है।

मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि विगत 24 घंटे में 02 लाख 47 हजार 845 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 18,554 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी अवधि में 19,328 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 97,329 है। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि 23 जनवरी को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के व्यवस्थित आयोजन के लिए सभी तैयारियों की परख कर ली जाए। यदि कोई कोविड पॉजिटिव अभ्यर्थी परीक्षा देने का इच्छुक है तो उसके लिए पृथक कक्ष की व्यवस्था दी जाए। हर केंद्र पर एक कोविड केयर सेंटर स्थापित रहे।

उन्होने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की शुचिता के दृष्टिगत सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक बंदोबस्त किए जाएं। पर्चा लीक जैसी घटना कतई स्वीकार्य नहीं होगी। किसी अव्यवस्था या अप्रिय घटना के लिए संबंधित DM, BSA, परीक्षा केंद्र प्रभारी, सभी की जिम्मेदारी तय होगी:

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH