लखनऊः बॉलीवुड हो या टॉलीवुड हर किसी की फिल्मों में कम से कम एक आइटम सॉन्ग तो जरूर देखने को मिलता है। कई फिल्मों में तो इसकी जरूरत न होते हुए भी सिर्फ दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर डांस नंबर फिल्माया जाता है। ऐसे में एक्ट्रेसेस भी एक ढाई से तीन मीनट के आइटम नंबर के लिए करोड़ों रुपयों की बड़ी रकम चार्ज करती हैं। इनमें से एक ऐसी हिरोइन भी है, जिसने मुश्किल से बॉलीवुड में 3 से 4 आइटम सॉन्ग ही किए होंगे। लेकिन फिर भी उनकी रकम बाकि एक्ट्रेसेस से काफी ज्यादा है। तो चलिए जानते है कि सभी अभिनेत्रियां एक आइटम सॉन्ग करने का कितना रुपया चार्ज करती हैं…

नोरा फतेही
नोरा फतेही इंडस्ट्री में अपने डांसिंग मूव्स के लिए काफी फेमस हैं। उन्होंने ‘दिलबर’ से लेकर ‘साकी-साकी’ तक कई आइटम नंबर किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक डांस सॉन्ग के लिए 50 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

कटरीना कैफ
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ भी चिकनी चमेली समेत कई आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार अभिनेत्री पहले एक गाने के लिए 50 लाख रुपये लेती थीं। हालांकि ‘धूम 3’ के बाद उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है।

चित्रांगदा सिंह
अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह कुछ ही डांस नंबर में नजर आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री एक आइटम सॉन्ग के लिए तकरीबन 60 लाख रुपए लेती हैं।

मलाइका अरोड़ा

सनी लियोनी
सनी लियोनी ने करियर की शुरुआत में एक गाने के लिए 25 लाख रुपये चार्ज किए हैं। हालांकि बढ़ती मांग की वजह से उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 3 करोड़ कर दी है।

प्रियंका चोपड़ा
जैकलीन फर्नांडिस
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को फिल्मों के मुकाबले आइटम नंबर्स में ज्यादा देखा गया है। उन्होंने अभी तक के सफर में कई डांस नंबर किए हैं। सूत्रों के मुताबिक वह एक गाने के लिए 3 करोड़ रुपए की मोटी रकम लेती हैं।

सामंथा रुथ प्रभु
साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में फिल्म पुष्पा में एक आइटम सॉन्ग किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने इस गाने के लिए 5 करोड़ रुपये लिए हैं।

करीना कपूर खान
सोनाक्षी सिन्हा
=>
=>
loading...




