CrimeRegionalUttar Pradeshमुख्य समाचार

बलरामपुर में नशे में चूर पति ने पत्नी की डंडे से पीटकर कर दी हत्या

बलरामपुरः छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की बेहरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में महिला के पति को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए डंडे को भी जब्त कर लिया गया । दरअसल, शराब के नशे में दंपति के बीच विवाद हुआ। पति ने पत्नी से कहा कि तेरा करेक्टर ठीक नहीं है और फिर उसकी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, राजपुर पुलिस को 1 फरवरी की सुबह खबर मिली की कोटागहना गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई है. पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. महिला के शरीर पर चोट के  निशान दिख रहे थे. वही पुलिस घटना की जांच में जुटी तो पता चला की महिला और उसके पति ने घटना वाले दिनांक की रात  छककर शराब पी थी. शराब के नशे में  दोनों के बीच खुब विवाद भी हुआ। जिसके बाद पति ने डंडे से पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर डाली।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पति घटना के बाद से फरार  था. फिर पुलिस नें उसे खोजा और पकड़कर उससे पूछताछ की जिसके बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. वहीं इस घटना में यह भी बात सामने आई कि आरोपी को अपनी पत्नी के  चरित्र पर शंका था, जिस वजह से उसने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस नें आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है. पुलिस ने हत्या में उपयोग किए गए  डंडे को भी बरामद कर लिया है. आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल में है.