EntertainmentTop News

आलिया भट्ट की डिजिटल फिल्म ‘डार्लिंग्स’ का हुआ एलाना, शाहरुख संग आएंगी नजर

लखनऊः बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी पीरियड ड्रामा फिल्म गंगूबाई काठियावाणी के साथ इस महीने सिनेमाघरों में आने को तैयार है। इसी के साथ ही आलिया की अगली फिल्म ‘डार्लिंग्स’ की भी चर्चाएं तेज हो गई है। इस फिल्म को डिजिटल माध्यम पर रिलीज किया जाएंगा। साथ ही फिल्म में आलिया भट्ट के साथ विजय वर्मा,  शेफाली शांह और रोशन मौथ्यू भी देखने को मिलेंगे। इस फिल्म को शाहरुख खान की रेड चीलीज कंपनी द्वारा प्रड्यूस किया गया है। इसके अलावा वो खुद भी इस फिल्म में नजर आ  सकते हैं लेकिन अभी इस बात की कोई तुख्ता जानकारी नहीं मिली है।
मीडिया से बात-चीत के दौरान एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि ‘डार्लिंग’ एक डार्क कॉमेडी फिल्म है और निर्माताओं को लगा कि फिल्म ओटीटी माध्यम से अपने लक्षित दर्शकों तक पहुंचने में सक्षम होगी। इसलिए वह कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के साथ बातचीत कर रहे थे। आखिरकार नेटफ्लिक्स को इसके एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स देने का फैसला किया गया है। फिल्म को 80 करोड़ रुपये में बेचा गया है।
आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही उनकी आरआरआर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और बैजू बावरा फिल्म रिलीज होने वाली हैं। वहीं आलिया भट्ट जूनियर एनटीआर की आगामी पैन इंडियन फिल्म के लिए भी कोर्तला शिवा के साथ बातचीत कर रही हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।