Top NewsUttar Pradesh

कासगंज में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त संयुक्त चिकित्सालय स्वास्थ्य सेवाओं को नया आयाम प्रदान कर रहा है: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कासगंज में बोलते हुए कहा कि किसानों का उत्कर्ष भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता है। हमारी सरकार ने जनपद कासगंज में ‘PM किसान सम्मान निधि योजना’ के द्वारा 2,10,002 अन्नदाता किसानों को उनके समृद्धि, स्वावलंबन के साथ मानवर्धन का मार्ग प्रशस्त किया है! कृषकों की खुशहाली हेतु हम सतत क्रियाशील हैं। हमारी सरकार ने प्रदेश के मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास हेतु नित ​नवीन कार्य किए हैं। कासगंज न्यायालय में हाईटेक कोर्ट रूम, न्यायिक अधिकारियों हेतु भव्य एवं अत्याधुनिक आवास एवं राजस्व विभाग के आवासीय भवन का निर्माण प्रदेश की सशक्त होती आधारभूत संरचना का अनुपम उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि सेतु, महज दो किनारों को जोड़ने का साधन मात्र नहीं है। यह व्यक्ति, समाज, ग्राम व शहर के आर्थिक उन्नयन का आधार भी है। हमारी सरकार इस आधार को लगातार मजबूती प्रदान कर रही है। कासगंज में गंगा नदी पर ग्राम बरबारा से सहसवान के लिए बना सेतु भाजपा सरकार के संकल्प की मजबूत संरचना है। हमारी सरकार ने प्रदेश में बिना भेदभाव के विकासोन्मुखी कार्य किए हैं। उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है कि जनपद कासगंज के 5 मुख्य मार्गों का ₹243.86 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण हुआ है। भाजपा सरकार प्रदेश के हर व्यक्ति के जीवन में समृद्धि व खुशहाली लाने हेतु क्रियाशील है। कासगंज वासियों को इलाज के लिए अब बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त संयुक्त चिकित्सालय स्वास्थ्य सेवाओं को नया आयाम प्रदान कर रहा है। गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा-व्यवस्था भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।

सीएम योगी ने कहा कि प्राचीन भारतीय मूल्यों के साथ आधुनिक शिक्षा देने हेतु आपकी भाजपा सरकार कृतसंकल्पित है। कासगंज के अमांपुर में नवीन आश्रम पद्धति विद्यालय की सौगात देकर हमारी सरकार ने इस संकल्प को पूर्ण किया है। कासगंज की राष्ट्रवादी जनता अब सांस्कृतिक शिक्षा के साथ और सशक्त होगी।भाजपा की डबल इंजन सरकार सड़क व इंफ्रास्ट्रक्चर विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है। आपकी सरकार ने जनपद कासगंज के अमांपुर में 02 मुख्य मार्गों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कर क्षेत्रवासियों हेतु आवागमन को सुगम बनाया है। समग्र विकास के लक्ष्य के साथ हम कार्य करते रहेंगे।’रोजगारपरक शिक्षा’ डबल इंजन की भाजपा सरकार का संकल्प है। जनपद कासगंज में ₹20.45 करोड़ की लागत से ग्राम नवादा व मोहनपुर में बने ‘ITI’तकनीकी शिक्षा की आदर्श मिसाल हैं। भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश शैक्षिक उन्नयन की ओर अग्रसर है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH