CrimeRegionalमुख्य समाचार

वैलेंटाइन डेः ब्यॉयफ्रेंड ने किया मिलने इंकार, तो छात्रा ने कर ली आत्महत्या

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में एक छात्रा ने 14 तारीक को आत्महत्या कर ली थी। छात्रा का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। छात्रा की सहेली ने ही सबसे पहले इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब छात्रा की सहेली से पूछताछ की तो कई हैरान करने वाले तथ्य सामने आए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दीक्षा समुद्र रिसाली के प्रगति नगर में पीजी में रहती थी. दीक्षा पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रही थी. वो मूलत: दंतेवाड़ा जिले के बचेली की रहने वाली थी. 14 फरवरी को उसने अपने ब्यॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया, लेकिन वो देर शाम तक नहीं आया. इसके बाद उसने भिलाई में ही रहने वाली अपनी सहेली को कॉल किया और उससे सारी बातें बताईं. इस कॉल के कुछ देर बाद सहेली ने फिर से जब उसे कॉल किया तो कॉल रीसिव नहीं हुआ. इसके बाद वो उसके रूम में गई तो वो हैरान रह गई  कमरे में दीक्षा का शव फंदे में लटका हुआ था।

कमरे में शव फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना पर नेवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो सहेली ने उन्हें ब्यॉयफ्रेंड के ना मिलने आने के बाद दीक्षा के परेशान होने की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने मृतका के घर वालों को सूचना दी. सोमवार की देर रात तक पुलिस लड़की के ब्यॉयफ्रेंड की तलाश करती रही. पुलिस उससे भी मामले में पूछताछ कर सकती है. मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।