EntertainmentTop Newsमुख्य समाचार

बॉलीवुड के इन मशहूर सितारों का हैं विदेशों में आलिशान घर, देख कर हो जाएंगे दंग

लखनऊः एक आम आदमी के लिए छोटा सा घर बनाना भी किसी सपने जैसा होता है। उसकी पूरी जिंदगी भर की कमाई एक घर को बनाने में निकल जाती हैं। वहीं दूसरी आपको कई ऐसे आमीर लोग देखने को मिल जाएगें। जिनके पास एक या दो घर नहीं बल्कि कई घर देखने को मिल जाएगे। आज हम बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सितारों की बात करने जा रहे हैं। जिनके पास घर नहीं बल्कि बंगले है और हो भी हर तरह की संपन्नता से परिपूर्ण। बी-टाउन का प्रत्येक अभिनेता या अभिनेत्री प्रत्येक फिल्म से करोड़ो रुपये लेते हैं, जो कि उनके कई आय स्रोतों में से एक हैं। जिसकी वजह हैं आज उनके पास सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि इसके बाहर भी कई आलीशान बंगले और घर है। तो चलिए आज हम उन्हीं की बात करते हैं…
सलमान खान
सलमान खान का दुबई में एक फैंसी अपार्टमेंट है, जो कथित तौर पर भाई का पसंदीदा शहर है। अपार्टमेंट बुर्ज खलीफा के पास ‘द एड्रेस डाउनटाउन’ में स्थित है।
अक्षय कुमार
कनाडा के टोरंटो में अक्षय कुमार के नाम एक पूरा हिल है। इसके साथ ही इस हिल पर बने कुछ अपार्टमेंट और बंगले भी खिलाड़ी कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड हैं। अक्षय टोरंटो को अपना दूसरा घर मानते हैं। अभिनेता का मॉरीशस के एक लोकप्रिय समुद्र तट पर भी एक बंगला भी है।
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम लॉस एंजिल्स, यूएसए के बेल एयर इलाके में एक हवेली के मालिक हैं। यानी हॉलीवुड सुपरस्टार जेनिफर एनिस्टन और एंजेलिना जॉली जॉन के पड़ोसी हैं।
अमिताभ बच्चन
बिग बी के पास कुल आठ आलिशान घर हैं, जिनमें से पांच मुंबई में हैं। इसके अलावा एक घर पेरिस में भी है, जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है।
अभिषेक बच्चन और एश्वर्या राय
दंपत्ति के पास दुबई में जुमेराह के गोल्फ एस्टेट में एक विला है, जो 5600 वर्ग फुट से 10,600 वर्ग फुट तक फैला हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 28 करोड़ से 67 करोड़ रुपये तक हो सकती है।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा $20 मिलियन (रु. 144 करोड़) की एक हवेली की सह-मालकिन हैं। अभिनेत्री के साथ-साथ पॉप स्टार निक जोनास ने भी लॉस एंजिल्स, कैलिफ़ोर्निया के 20 वर्ग फुट में बने इस मकान पर इनवेस्ट किया है। अभिनेत्री के पास मॉन्ट्रियल में एक हवेली भी है, जिसे उन्होंने अपनी विदेशी परियोजनाओं के दौरान अस्थायी रूप से स्थानांतरित कर दिया था।