Top NewsUttar Pradesh

लखीमपुर खीरी में बोले सीएम योगी- विकसित पर्यटन और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर डबल इंजन की भाजपा सरकार का संकल्प है

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखीमपुर खीरी में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि जन-खुशहाली भाजपा सरकार का प्रण है। इस प्रण की पूर्ति हेतु हमने लखीमपुर खीरी में PM उज्ज्वला योजना के प्रथम चरण में 4,39,543 परिवारों को रसोई गैस का निःशुल्क कनेक्शन उपलब्ध कराकर उनकी रसोई को धुंआमुक्त करने का कार्य किया है। स्वच्छ ईंधन-बेहतर जीवन का संकल्प पूर्ण हो रहा है। सभी को ‘शुद्ध जल’ की उपलब्धता डबल इंजन की भाजपा सरकार का ध्येय है। जनपद लखीमपुर खीरी के सेमरी, संसारपुर व बिजुआ में ₹16.68 करोड़ की लागत से प्रारंभ हुई राजकीय पेयजल योजना हमारे इसी ध्येय का विस्तार है। प्रदेश में ‘हर घर-शुद्ध जल’ का सपना साकार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि विकसित पर्यटन और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर डबल इंजन की भाजपा सरकार का संकल्प है। जनपद लखीमपुर खीरी में बने विश्वप्रसिद्ध दुधवा नेशनल पार्क के कॉरिडोर का विकास हमारे इसी संकल्प को सिद्ध कर रहा है। ‘नया उत्तर प्रदेश’ प्रगति पथ पर अग्रसर है।डबल इंजन की भाजपा सरकार ने प्रदेश में खुशहाली व तरक्की की मिठास घोली है।@UP_ODOP में शामिल लखीमपुर खीरी का जनजातीय हस्तशिल्प और गुड़ उत्पाद आज वैश्विक मंच पर जनपद का मान बढ़ा रहा है। स्थानीय उत्पादों व हस्तशिल्प के सतत प्रोत्साहन व संरक्षण प्रदान हेतु हम प्रतिबद्ध हैं।

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार देश के हर-घर को ‘अंधकार मुक्त’ करने हेतु कृतसंकल्पित है। हमारी सरकार ने जनपद लखीमपुर खीरी में सौभाग्य योजना के अंतर्गत 2,10,994 लाभार्थियों को नि:शुल्क विद्युत संयोजन प्रदान कर उनके जीवन को प्रकाशमय किया है। ‘नए उत्तर प्रदेश’ में हर-घर रोशन हो रहा है।डबल इंजन की भाजपा सरकार ने खेती-किसानी के संवर्धन और संरक्षण हेतु अनेक कदम उठाए हैं। जनपद लखीमपुर खीरी में 636.57 मी. टन गेहूं और 963.94 मी. टन धान खरीद कर हमारी सरकार ने किसानों की आर्थिक प्रगति को नई रफ्तार दी है। किसानों के कल्याण हेतु हम कटिबद्ध हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अच्छी सड़कों का निर्माण भाजपा की डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है। लखीमपुर खीरी के निघासन, धौरहरा, गोला गोकर्णनाथ व मोहम्मदी क्षेत्र में ₹174.26 करोड़ की लागत से 05 मुख्य मार्गों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। हम प्रदेश का विकास करते रहेंगे। ‘स्किल बेस्ड शिक्षा’ रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम है। लखीमपुर खीरी के श्रीनगर क्षेत्र में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से यहां रोजगारपरक शिक्षा सुलभ होगी। डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रगति का नव गाथा लिख रही है।

उन्होंने कहा कि आपकी सरकार ने लखीमपुर खीरी में विकास के नए प्रतिमान स्थापित करते हुए जनपद को ₹16.85 करोड़ की लागत से सॉलिड वेस्ट वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट व सीड मल्टीप्लिकेशन फार्म से आच्छादित किया है। भाजपा सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ मंत्र के साथ लखीमपुर खीरी का समग्र विकास किया है।डबल इंजन सरकार ने लखीमपुर खीरी में ₹381.14 करोड़ से राजकीय मेडिकल कॉलेज, 200 शैय्यायुक्त बाल एवं महिला चिकित्सालय की स्थापना की है। पूर्व की सरकारों में इलाज हेतु जनपद की जनता को बड़े शहरों के चक्कर काटने पड़ते थे, मगर अब जनता को बेहतर सुविधाएं जनपद में ही उपलब्ध हो रही हैं।

डबल इंजन की भाजपा सरकार में जनपद लखीमपुर खीरी के नागरिकों का भाग्योदय हो रहा है। इस कड़ी मे हमने लखीमपुर खीरी में 4,40,391 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत-गोल्डन कार्ड, 5,83,148 पात्रजन को ‘इज्जत घर’ व 1,03,603 को आवास, 6,19,441 किसानों को PM किसान सम्मान निधि प्रदान की है।डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रदेश की बहनों और बेटियों के उन्नयन हेतु संकल्पित है। हमारी सरकार जनपद लखीमपुर खीरी में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत कुल 31,878 बेटियों को लाभ प्रदान कर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प को सिद्ध कर रही है।उ.प्र. के प्रत्येक जनपद में ‘चिकित्सा-शिक्षा’ सुविधा की सहज उपलब्धता भाजपा सरकार का ध्येय है।लखीमपुर खीरी में राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण इसी शृंखला में एक प्रयास है। अब लखीमपुर वासियों को समुन्नत इलाज की सुविधा के साथ ही यहां के युवाओं को डॉक्टर बनने का अवसर भी सुलभ होगा।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH