Top NewsUttar Pradesh

UP Result: यूपी में चला योगी का जादू, शुरूआती रुझानों में बीजेपी 170 सीटों पर आगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आज वोटों की गिनती हो रही है। शुरू में यूपी में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी लेकिन अब बीजेपी, सपा से काफी आगे हो गई है। 403 सीटों में से 252 सीटों के रुझान सामने आ चुके है जिसमें 170 पर बीजेपी तो वहीँ 76 पर सपा आगे चल रही है ।

शुरुआती रुझानों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से आगे चल रहे हैं. वहीं, लखनऊ कैंट से ब्रजेश पाठक आगे चल रहे हैं| इसी तरह रामपुर खास से अराधना मिश्रा आगे चल रही हैं।

वोटों की गिनती के बीच अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा, ‘इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का वक़्त आ गया है अब ‘फ़ैसलों’ का मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सतर्क और सचेत रूप से सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर एक कार्यकर्ता, समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और शुभचितंक को हृदय से धन्यवाद! ‘लोकतंत्र के सिपाही’ जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें!’

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH