National

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। पांच राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में अपनी राज्य इकाई के प्रमुखों को अपना इस्तीफा देने के लिए कहा था, जिसके बाद अब पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सिद्धू ने ट्वीट किया, ”कांग्रेस अध्यक्ष की इच्छा के अनुसार मैंने अपना इस्तीफा भेज दिया है।

इससे पहले हार को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने रविवार को एक बैठक बुलाई थी। इसके बाद से लगातार एक्शन का दौर शुरू हो गया। सोनिया गांधी ने इन राज्यों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा था।

नवजोत स‍िंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख का पद संभालने के सिर्फ दो महीने बाद ही इस्‍तीफा द‍िया था। तब सिद्धू ने कहा था क‍ि यह (इस्तीफा) व्यक्तिगत अहंकार का मामला नहीं है, बल्कि हर पंजाबी का हित है। उनकी लड़ाई विचारधारा की है और वो अपने विचारों को लेकर पूरी तरह साफ है। वो पहले भी मानते रहे हैं कि पंजाब में रहने वाले हर एक शख्स का विकास जरूरी है। पिछले 4.5 सालों के दौरान उन्‍होंने शराब, बस समेत कई मुद्दों को उठाया था। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH