लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्रिमंडल का बंटवारा हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गृह , नियुक्ति और अर्थ अपने पास रखा है। वहीँ पिछली बार पीडब्ल्यूडी जैसे बड़े मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने वाले केशव प्रसाद मौर्य को इस बार ग्राम विकास एवं समग्र विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग दिए गए हैं।
इसी तरह बृजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग की अहम जिम्मेदारी मिली है। स्वतन्त्र देव का सिंचाई, जितिन प्रसाद को पीडब्लयूडी विभाग मिला है।
जानें किसे क्या मिला
स्वतंत्र देव- जल शक्ति
– बेबी रानी मौर्य- महिला विकास-कल्याण बाल पुष्टाहार मंत्री
– दयाशंकर सिंह- परिवहन विभाग
संजय निषाद- मत्स्य पालन विभाग
– कपिल देव अग्रवाल- व्यवसायिक शिक्षा विभाग
– जितिन प्रसाद- लोक निर्माण
– बृजेश पाठक- चिकित्सा शिक्षा व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री
– सुरेश खन्ना- वित्त एवं संसदीय मंत्री
– सूर्य प्रताप- शाही कृषि मंत्री
– स्वतंत्र सिंह- जल शक्ति मंत्री
– लक्ष्मी नारायण चौधरी- गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री
– जयवीर सिंह- पर्यटन मंत्री
– धर्मपाल- पशुधन एवं दुग्ध विकास
– नंद गोपाल नंदी- औद्योगिक विकास व निर्यात
– भूपेंद्र चौधरी- पंचायती राज
– अनिल राजभर- श्रम एवं सेवायोजन समन्वय
– जितिन प्रसाद- पीडब्ल्यूडी मंत्री
– एके शर्मा- नगर विकास व शहरी समग्र विकास मंत्री
– योगेंद्र उपाध्याय- उच्च शिक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
-आशीष पटेल- प्राविधिक शिक्षा मंत्री
– संजय निषाद- मत्स्य मंत्री
– असीम अरुण- अनुसूचित जाति व समाज कल्याण (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार)
– धर्मवीर प्रजापति- कारागार एवं होमगार्ड मंत्री
– संदीप सिंह- प्राथमिक शिक्षा
– गुलाब देवी माध्यमिक शिक्षा मंत्री
– दयाशंकर मिश्र- दयालु आयुष एवं खाद्य सुरक्षा




