NationalRegional

बीजेपी पुलिस के साथ मिलकर केजरीवाल की हत्या कराना चाहती है: मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। सिसोदिया का कहना है कि बीजेपी केजरीवाल की हत्या करना चाहती है। दरअसल बीजेपी युवा मोर्चा के करीब 150-200 कार्यकर्ताओं ने सुबह करीब 11 बजे सीएम आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था, ये प्रदर्शन केजरीवाल के द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर विधानसभा में दिए बयान के खिलाफ रखा गया था।

इसी को लेकर सिसोदिया ने बीजपी पर हमला बोला है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद बीजेपी इस हरकत पर पहुंच चुकी है कि वह केजरीवाल की हत्या कराना चाहती है, वह केजरीवाल को मारना चाहती है। आज पुलिस की मौजूदगी में पुलिस के साथ मिलकर भाजपा के गुंडों ने घर पहुंचकर हमला किया और सीसीटीवी तोड़े गए, बूम बेरियर तोड़े गए।

एक सोची समझी साजिश के तहत मुख्यमंत्री पर हमला किया गया, अरविंद केजरीवाल को चुनाव में न हरा पाना, पीछे न कर पा रही तो केजरीवाल को खत्म कराना चाहती है। मैं भाजपा को कहना चाहता हूं कि अरविंद केजरीवाल जी को हाथ लगाने की कोशिश मत करो।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH