Top NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

अपर्णा की तरह क्या बीजेपी में शामिल होंगे शिवपाल, सीएम योगी से की मुलाकात

लखनऊ। अखिलेश से नाराज चल रहे प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर मुलाकात की। राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बात हुई। पिछले दिनों दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से भी शिवपाल की मुलाकात हो चुकी है। इसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे हैं कि शिवपाल यादव भी बहू अपर्णा की तरह भाजपा का दामन थाम सकते हैं। अगर शिवपाल यादव बीजेपी में शामिल हो जाते हैं तो सपा के लिए यह बड़ा झटका होगा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से इस्तीफा देने के बाद अब उपचुनाव होना तय है। ऐसी स्थिति में शिवपाल यादव बीजेपी का दामन थामते हैं तो पार्टी उन्हें आजमगढ़ सीट से अपना प्रत्याशी बना सकती है। सपा कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी पकड़ रखने वाले शिवपाल के इस सीट से उतारे जाने से भाजपा को परिणाम हक में आने की उम्मीद है। भाजपा हर हाल में लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करना चाहेगी, जिससे 2024 से पहले एक और सकारात्मक संदेश दे सके।

बता दें कि भाजपा ने पहले भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को इस सीट से मैदान उतारा था, लेकिन वो अखिलेश यादव से पार नहीं पा सके थे। ऐसे में शिवपाल बीजेपी के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH