Regional

भाजपा में शामिल होने पर पूर्व पति ने निदा खान पर कराया हमला, केस दर्ज

लखनऊ। समाजसेवी निदा खान भाजपा में शामिल हुई तो उनके पूर्व शौहर को नागवार गुजर गया। आरोप है कि भाजपा से तौबा नहीं की तो उन पर जानलेवा हमला कर दिया। निदा ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।

सहदाना निवासी निदा खान का निकाह वर्ष 2015 में आला हजरत परिवार के सदस्य शीरान रजा खां से हुआ था। कुछ ही महीने बाद -अलगाव हो गया। उनका प्रकरण कोर्ट में चल रहा है। इस बीच निदा ने आला हजरत फाउंडेशन बनाकर तीन तलाक पीड़िताओं की मदद के लिए आवाज उठानी शुरू कर दी।

उन्होंने पुलिस को बताया कि 26 मार्च को आरिस लान में एक रिश्तेदार के निकाह में जाना था। इससे पहले बरकात ने फोन पर मैसेज भेजा कि तस्लीम मियां,शीरान रजा, असंलान, जरताब व बुरहान कह रहे हैं कि निंदा को निकाह में बैठना है तो भाजपा से तौबा करें। इसके बावजूद वहां पहुंची तो आरोपितों ने हमला कर दिया।

निदा ने कहा है कि इसके बाद उन्होंने सूचना देकर पुलिस को बुलाया, तब कहीं मामला शांत हुआ। बुधवार रात बारादरी पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। निदा की ओर से पुलिस को दी गई पहली तहरीर में सनसनीखेज आरोप लगाए गए थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH