Top NewsUttar Pradesh

आईआईटी बॉम्बे से पढ़ चुका है गोरखपुर का हमलवार, घर से बरामद हुईं धार्मिक पुस्तकें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का गोरखनाथ मंदिर। सीएम योगी इसी मंदिर के मुख्य पुजारीहैं और यहां उनका निजी आवास भी है। रविवार का दिन था। समय शाम के सात बजे थे। सब कुछ सामान्य था। तभी एक युवक वहां अल्ला हुअकबर का नारा लगाते हुए मंदिर में घुसने की कोशिश करता है। सुरक्षाकर्मी तत्काल तत्परता दिखाते हुए उसे रोकने का प्रयास करते हैं। लेकिन वो धारदार हथियार से उस पर हमला करने लगता है। शोर सुनकर वहां खड़ा एक अन्य सिपाही वहां भागते हुए पहुंचा तो हमलावर ने उन्ंहें भी लहूलुहान कर दिया। इतनी देर में वहां तैनात अन्य सुरक्षाकर्मियों को आभास हो गया कि मंदिर पर हमला हुआ है। काफी मशक्कत के बाद सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर पर काबू पा लिया,आरोपी शख्स का नाम अहमद मुर्तजा है। मुर्तजा ने आईआईटी बॉम्बे से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पुलिस ने जब उसके घर की तलाशी ली तो वहां से उन्हें एक लैपटॉप और धार्मिक पुस्तकें बरामद हुई हैं। ऐसे में सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्या युवक किसी आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ था।

फिलहाल गोरखनाथ मंदिर में हुए हमले की जांच एटीएस कर रही है। एटीएस की टीम गोरखपुर पहुंच गई है। एटीएस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। इसके अलावा इस हमले की जांच के लिए एनआईए और आईबी भी लगी है। मुर्तजा सिविल लाइंस में गोरखपुर के रहने वाले मुनीर अहमद का बेटा है। मुर्तजा के परिजन उसे मानसिक रूप से बीमार करार दे रहे हैं। इसके बाद भी धार्मिक नारे लगाते हुए मंदिर के भीतर तक घुसने और जवानों पर हमला मामले को गंभीरता से लिया गया है। इस प्रकार की वारदात को अंजाम देने के लिए किसने प्रेरित किया, यह जानकारी जुटाने की कोशिश जांच एजेंसियां कर रही है। मंदिर की संवेदनशीलता को देखते हुए इस घटना को गंभीर माना जा रहा है। जिस प्रकार से उसने मंदिर के अंदर घुसकर पीएसी के जवानों पर हमला करना शुरू किया, उसके पीछे की वजह को जानना जरूरी हो गया है। ऐसे में यूपी एटीएस की एंट्री और जांच से कई महत्पूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में सेंध के मामले की जांच कई एजेंसियों के माध्यम से की जा रही है। खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। मुर्तजा ने धारदार हथियार से पीएसी जवान गोविंद पर हमला कर उसका राइफल छीनने की कोशिश की। अगर उसके हाथ राइफल लग जाती तब की स्थिति को भी ध्यान में रखा जा रहा है। आरोपी मुर्तजा ने बयान दिया है कि “वह चाहता था कि पुलिस उसे मार दे”। अहमद मुर्तजा के इस बयान के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर आरोपी पुलिस पर हमला करने मन्दिर ही क्यो आया ?मंदिर के ठीक सामने वाले थाने पर हमला क्यो नही किया ?साथ मे आया आदमी कौन था? ये कुछ सवाल है जिनके जवाब सुरक्षा एजेंसियों को तलाशने होंगे।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH