लखनऊ। यूपी के सीएम आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे गए हैं। यहां पर वह गोरखनाथ मंदिर हमले में घायल हुए दोनों पीएसी जवानों का हालचाल लेंगे। बता दें कि दोनों जवान गोरखपुर के अस्पताल में भारती हैं जहाँ उनकी हालत खतरे से बाबह्र बताई जा रही है।
उधर गोरखनाथ मंदिर में हुए हमले की जांच एटीएस ने शुरू कर दी है। एटीएस ने घटनास्थल का जायजा लिया गया है। इसके अलावा इस हमले की जांच के लिए एनआईए और आईबी भी लगी है। बता दें कि रविवार देर रात एक शख्स ने धार्मिक नारा लगाकर मंदिर में घुसने की कोशिश की थी। इस दौरान उसने धारदार हथियार से दो सुरक्षाकर्मियों को घायल भी कर दिया था। हालांकि बाद में पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। हमलावार का नाम अहमद मुर्तजा अब्बासी है। वह सिविल लाइंस में गोरखपुर के रहने वाले मुनीर अहमद का बेटा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी (महंत) हैं और यहां उनका निजी आवास है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अल्लाहु अकबर का नारा लगाकर जबरन मंदिर परिसर में घुसने की कोशिश की। गोरखपुर जोन के एडिशनल डीजी अखिल कुमार ने कहा, आरोपी ने धारदार हथियार के साथ मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की, जिसके बाद हमारे दो कांस्टेबल घायल हो गए। एडीजी ने कहा कि घटना में आतंकी एंगल से भी जांच की जा रही है।




