Entertainment

पवन सिंह लेंगे अपनी दूसरी पत्नी से तलाक, पहली पत्नी कर चुकी हैं आत्महत्या

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक लेने जा रहे हैं। वहीं पत्नी ज्योति सिंह ने पवन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पवन सिंह उनके साथ अत्याचार करते थे। उनकी पिटाई करते थे। इतना ही नहीं दो बार उनका गर्भपात भी कराया।

बताते चलें कि तलाक की अर्जी देने के बाद, ज्योति सिंह आरा के फैमिली कोर्ट पहुंची थीं। लेकिन पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुंचे। वहीं, जज ने इसकी दूसरी तारीख देते हुए पवन सिंह और ज्योति सिंह को 26 मई को पेश होने के लिए कहा है।

बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी साल 2018 में हुई थी। एक्टर-सिंगर की पहली पत्नी का नाम नीलम सिंह था, जिन्होंने शादी के 6 साल बाद सुसाइड कर लिया था। इसी दौरान पवन का नाम, भोजपुरी एक्ट्रेस-सिंगर अक्षरा सिंह से भी जुड़ा था। ये जोड़ी उस समय जबरदस्त सुर्खियों में रही थी।

 

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH