NationalTop Newsमुख्य समाचार

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने की सीएम योगी की तारीफ, उद्धव ठाकरे पर कसा तंज

नई दिल्ली। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने सीएम योगी की तारीफ की है। राज ठाकरे ने कहा कि मंदिरों और मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने का आदेश देकर सीएम योगी ने अच्छा काम किया है। उन्होंने योगी की तारीफ की तो वहीं महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर टैंक भी कसा।

राज ठाकरे ने ट्वीट करके माराठी और अंग्रेजी में लिखा, ”धार्मिक स्थलों खासकर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर मैं योगी सरकार को पूरे दिल से बधाई देता हूं। दुर्भाग्य से महाराष्ट्र में कोई ‘योगी’ नहीं है, हमारे पार भोगी हैं। मैं ईश्वर से सद्बुद्धि देने की पार्थना करता हूं।”

दरअसल इस विवाद की शुरुआत राज ठाकरे ने ही की थी। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को कहा था। इसके बाद यह विवाद महाराष्ट्र से यूपी तक पहुंच गया। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर उतारने का आदेश देते हुए कहा कि यदि कहीं लाउडस्पीकर बज भी रहा है तो उसकी आवाज परिसर से बाहर नहीं आनी चाहिए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH