Sports

बेन स्टोक्स बने इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान

मुंबई। स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को इंग्लैंड की टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। इस बारे में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को जानकारी दी।

यह ऑलराउंडर जो रूट की जगह लेगा जिन्होंने दो हफ्ते पहले पद छोड़ दिया था क्योंकि इंग्लैंड की टीम अपने पिछले 17 टेस्ट मैच में से सिर्फ एक में ही जीत दर्ज कर पाई थी। रूट पांच साल तक इंग्लैंड के कप्तान रहे। यह रॉब की का पहला बड़ा फैसला है। इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज रॉब को हाल में इंग्लैंड में पुरुष क्रिकेट का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया। उन्होंने उस समय जिम्मेदारी संभाली हैं जब राष्ट्रीय टीम मुश्किल दौर से गुजर रही है और उसके पास मुख्य कोच भी नहीं है।

रॉब ने कहा कि उन्हें यकीन है कि स्टोक्स कप्तानी का बोझ उठाने के लिए तैयार है जबकि 2021 का अधिकांश समय उन्होंने क्रिकेट से दूर रहकर अपनी सेहत पर ध्यान देने और अंगुली के दो आपरेशन से उबरने में बिताया। टेस्ट कप्तान बनाए जाने का मतलब हो सकता है कि स्टोक्स को कम एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने को मिलें। रॉब ने कहा, ‘‘हमें ऐसा करना होगा- हमें काम के बोझ का प्रबंधन करना होगा, हमें देखना होगा कि उसे कहां खिलाए जाने की जरूरत है। इस समय प्राथमिकता टेस्ट क्रिकेट है।’’

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH