City NewsNational

दिल्ली : मां-बेटियों ने आत्महत्या से पहले घर को बना डाला था गैस चैंबर, सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बात

नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को ट्रिपल सुसाइड केस ने सभी को चौंका दिया है। जिस तरह से मां और उसकी दो बेटियों ने मौत को गले लगाया, उस तरीके को देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। आत्महत्या करने से पहले मां और उसकी दोनों बेटियों ने फ्लैट नंबर 207 को गैस चैंबर बना डाला था। घर के अंदर के सारे रोशनदानों को पॉलीथिन से पैक किया था। इसके बाद सुसाइड किया। फिर नोट छोड़ा, जिसमें लिखा, ‘घर के अंदर जहरीली गैस मौजूद है, दरवाजा खोलते ही लाइटर माचिस न जलाएं।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) मनोज सी ने कहा कि एक स्थानीय निवासी ने रात करीब 8.55 बजे पीसीआर कॉल की और बताया कि एक घर अंदर से बंद है और लोग दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। थाना प्रभारी समेत अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और देखा कि दरवाजे और खिड़कियां चारों तरफ से बंद हैं। फ्लैट भी अंदर से लॉक है। डीसीपी ने कहा, पुलिस ने जब दरवाजा खोला, तो पाया कि एक गैस सिलेंडर आंशिक रूप से खुला था और एक सुसाइड नोट भी था।

जैसे ही पुलिस कमरों की जांच करने के लिए आगे बढ़ी, तो उन्हें चार छोटी-छोटी अंगीठी दिखी और तीन शव बिस्तर पर पड़े मिले।
अंगीठी से निकलने वाला धुआं बाहर न निकले, इसके लिए कमरे को पूरी तरह से पॉलीथिन से सील कर दिया गया था। जिसकी वजह से कमरा गैस चैंबर बन गया और जहरीले धुएं में दम घुटने के कारण तीनों की मौत हो गई। पुलिस जब घर के अंदर दाखिल हुई तो एक नोट मिला, जिसमें लिखा था- “Too Much Deadly Gas, दरवाजा खोलने के बाद माचिस या लाइटर न जलाएं, घर में काफी खतरनाक जहरीली गैस भरी हुई है.” दरअसल ये नोट इसलिए लिखा गया था की मौत के बाद जब पुलिस अंदर दाखिल हो तब कोई हादसा न हो।

 

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH