EntertainmentRegional

सिद्धू मूसेवाला के बाद एक और पंजाबी सिंगर को मिली जान से मारने की धमकी, लिखा- अब तेरा नंबर है

नई दिल्ली। पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद एक और फेमस पंजाबी सिंगर को जान से मारने की धमकी मिली है।

पंजाब के दिवंगत गैंगस्टर विक्की गौंडर के प्रति निष्ठा का दावा करने वाले एक समूह ने लिखा कि सिद्धू मूसेवाला का कत्ल रुपयों के लिए हुआ है। इसके पीछे सिंगर मनकीरत औलख है। जितने भी सिंगर हैं, मनकीरत औलख उन सबकी पर्सनल इन्फॉर्मेंशन गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के साथ शेयर करता था। मनकीरत औलख की सिक्योरिटी क्यों वापस नहीं ली गई?

इतना ही नहीं मनकीरत औलख पर सिद्धू मूसे वाला की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाते हुए संगठन ने औलख को खत्म कर बदला लेने की धमकी दी है। इससे पहले, प्रसिद्ध गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उनके कनाडा स्थित सहयोगी गोल्डी बरार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से सिद्धू मूसे वाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH