Sports

आईपीएल 2022: BCCI ने ग्राउंड स्टाफ के लिए खोला खजाना, दिए इतने करोड़ रु

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल और रोचक सीजनों में से एक का अंत हो चुका है। आईपीएल के इ सीजन को सफल बनाने में ग्राउंड स्टाफ का भी अहम योगदान रहा। शानदार पिच और ग्राउंड सर्विस के बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोमवार को सभी 6 मैदानों के ग्राउंड स्टाफ के लिए प्राइज मनी की घोषणा की।

आपको बता दें कि लीग चरण के 70 मुकाबले मुंबई के डॉ. डी वाई पाटिल, वानखेड़े और ब्रेबोर्न के साथ पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए। इसके बाद प्लेऑफ के दो मुकाबले क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर का आयोजन कोलकाता के ईडेन गार्डन में हुआ। फिर क्वालीफायर-2 और फाइनल मुकाबले का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया गया। बीसीसीआई सचिव शाह ने सोमवार शाम ट्वीट करते हुए सभी 6 मैदानों के लिए 1.25 करोड़ के प्राइज मनी की घोषणा की।

जय शाह ने अपने एक ट्वीट में सभी 6 मैदानों के लिए कुल 1.25 करोड़ की प्राइज मनी का ऐलान किया। अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, 25-25 लाख रुपए प्रत्येक मैदान वानखेड़े, ब्रेबोर्न, डी वाई पाटिल और पुणे के एमसीए स्टेडियम को दिए जाएंगे। जबकि 12.50-12.50 लाख रुपए ईडेन गार्डन और नरेंद्र मोदी स्टेडियम के स्टाफ में बांटे जाएंगे। पहले ट्वीट में उन्होंने सभी पिच क्वूरेटरर्स और ग्राउंड्समेन का धन्यवाद भी अदा किया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH