लखनऊ। यूपी में नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मुहम्मद पर दिए गए विवादित बयान के बाद हुई हिंसा के आरोपियों के घर पर योगी सरकार का बुलडोजर चल रहा है। प्रयागराज में हिंसा के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद उर्फ़ जावेद पम्प के अवैध तीन मंजिला मकान पर बुलडोजर चलकर ढहा दिया गया।
इस पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने कहा, ‘अदालत को ताला लगा दो। जजों को कह दो कि अदालत न आएं। क्या जरुरत है अदालत की क्योंकि सीएम तय करेगा कि मुलजिम कौन है?
ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा, ‘यूपी का सीएम, यूपी का चीफ जस्टिस बन चुका है कि वो फैसला करेगा कि किसका घर तोड़ना है. आपने बुलडोजर चलाकर, भारत के रूल ऑफ लॉ पर बुलडोजर चला दिया। बताओ देश के पीएम, यह नफरत नहीं तो क्या है?’
असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा, ‘अजय टेनी को कुछ नहीं किया? अजय का घर नहीं तोड़ा जाएगी लेकिन फातिमा का घर है तो तोड़ा जाएगा? पीएम से अपील कर रहे हैं कि यह बुलडोजर जो आप एक समुदाय के घरों पर चलाकर, देश के संविधान को कमजोर कर रहे हैं।




