NationalUttar Pradesh

खुशखबरी, यूपी में होगी 40 हजार सिपाहियों की भर्ती

लखनऊ। नौकरी का सपना संजोए युवाओं को योगी सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। योगी सरकार जल्द ही यूपी में 40 हजार सिपाहियों की भर्ती करेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के डीजी राज कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि यूपी में योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद 2011 और 2013 से कोर्ट में लंबित मुद्दों का समाधान किया गया और नई भर्तियां भी शुरू की जा रही है। पिछले पांच सालों में राज्य पुलिस ने 1.53 लाख कर्मियों की भर्ती की है।

विश्वकर्मा ने कहा, अब हम 40,000 और कांस्टेबलों की भर्ती करने की योजना बना रहे हैं, जिसके बाद कुल 1.93 लाख हो जाएंगे, जो एक रिकॉर्ड है।

डीजी ने कहा कि भर्ती परीक्षा सर्दियों में आयोजित की जाएगी और नतीजे अगली गर्मियों तक जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, दिसंबर 2023 तक भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH