Uttar Pradesh

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे कंटेनर ने डिवाइडर पार कर कार को मारी टक्कर, चार की मौत

लखनऊ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यहां हसनगंज थाना क्षेत्र में कंटेनर ने डिवाइडर के पार कार को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक यात्री को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस रिपोटरें के अनुसार, परिवार एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर से बिहार के सीवान जा रहा था।उनके परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH