नई दिल्ली। टीम इंडिया के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ इनदिनों सुर्ख़ियों में हैं। उनका सुर्ख़ियों में रहने का कारण उनकी बल्लेबाजी नहीं कुछ और है। दरअसल ऋतुराज गायकवाड़ एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसके लिए उनकी जमकर आलोचना हो रही है।
Very bad and disrespectful gesture by Ruturaj Gaikwad. Sad to see these groundsmen getting treated like this 😔#RuturajGaikwad pic.twitter.com/jIXWvUdqIX
— Arnav (@imarnav_904) June 19, 2022
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की सीरीज का निर्णायक मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर रविवार को खेला गया। हालांकि बारिश के चलते मैच का नतीजा नहीं आ सका। महज 3.3 ओवर का ही मैच हो सका, जिसमें भारत ने दो विकेट पर 28 रन बनाए थे। मैच के दौरान ऋतुराज डगआउट में हेलमेट और पैड पहने बैठे हुए थे, तभी एक ग्राउंडस्टाफ उनके पास सेल्फी लेने के लिए पहुंच गया। ऋतुराज ने तुरंत उसे हल्का सा धक्का दिया और दूर होकर बैठने के लिए कहा। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।




