Top NewsUttar Pradesh

सीएम योगी ने राजभवन में किया योग, कहा- योग हमें निरोग रखता है

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में योग किया। इस मौके पर उनके साथ राज्यपाल आंनदीबेन पटेल, अन्य मंत्री और शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि आध्यात्मिक उत्कर्ष, आत्मिक शांति और आरोग्यता के प्रदाता ‘योग’ से पूरी मानवता को जोड़ना ही ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ का उद्देश्य है। इसी भाव के साथ आज राजभवन, लखनऊ में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में मा. राज्यपाल आदरणीय श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी के साथ सहभाग किया।

उन्होंने कहा कि योग का पहला नियम अनुशासन से जुड़ा है। योग हमें अनुशासन में बांधकर, निरोगता और शारीरिक व मानसिक विकास की ओर ले जाता है। योग एक छोटी सी व्यवस्था से एक बड़े आयाम की ओर हम सभी को ले जाने का कार्य करता है।’शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्’ यदि आपका शरीर स्वस्थ है तो धर्म के सभी साधन स्वयं क्रमवार सफल होते जाएंगे। लेकिन, यदि शरीर आरोग्य नहीं है तो धर्म का कोई भी साधन सफल नहीं हो सकता।

सीएम योगी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के हम सभी आभारी हैं, जिन्होंने भारतीय ऋषि परंपरा के उपहार योग को न केवल भारत में, बल्कि दुनिया में प्रतिष्ठित किया है। आज 08वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुनिया के 200 से अधिक देश हमारी ऋषि परंपरा व विरासत के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहे होंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में 75,000 स्थानों पर योगाभ्यास संपन्न हुआ है।मुझे प्रसन्नता है कि इन योगाभ्यास कार्यक्रमों से राज्य के 05 करोड़ से अधिक लोगों ने जुड़कर योग किया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH