Uttar Pradesh

बरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी कार, पांच की मौत

बरेली। यूपी के बरेली में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पांचों लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मरने वालों में रामनगर निवासी फरीद, शगीर, इमरान, मुजम्मिल और ताहिर हैं। शव लेने के लिए परिजन रवाना हो गए हैं।

खबर के मुताबिक उत्तराखंड के रामनगर में रहने वाले पांच लोग स्विफ्ट डिजायर कार से हरदोई में जियारत के लिए बिलग्राम दरगाह जा रहे थे. जैसे ही ये लोग इज्जतनगर इलाके में नेशनल हाइवे 24 बड़े बाईपास पर अहलादपुर पुलिस चौकी के पास पहुंचे उनकी कार का टायर अचानक फट गया, जिससे कार पलटकर रॉन्ग साइड चली गई और सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई. ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

मृतकों की पहचान नैनीताल जिले के थाना कोतवाली में रहने वाले मो. सगीर, मुजम्मिल, मो. ताहिर, इमरान और मो. फरीद के रूप में हुई है. पुलिस ने पांचों शवों के पंचनामा कर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों के परिजनों को इस हादसे की सूचना दे दी गई है. बताया जा रहा है कि दो कारों में सवार होकर ये सभी लोग हरदोई जियारत के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में एक कार हादसे का शिकार हो गई.

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH