Uttar Pradesh

ये है लखनऊ का बदनाम दरोगा, घूस लिए बगैर नहीं करता कोई काम

लखनऊ। लखनऊ के मड़ियांव थाना की अजीज नगर चौकी में ऐसा दरोगा तैनात है जो बिना घूस लिए कोई काम नहीं करता। बताया जाता है कि कोई भी काम करने से पहले वो फरियादियों से दक्षिणा मांगता है। उसके बाद ही उनका काम करता है। फिलहाल ये दरोगा अब कानून के शिकंजे में फंस गया है। दरोगा का घूस लेते वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो के आधार पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने चौकी इंचार्ज को निलंबित करते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए है।

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक मंगलवार को अजीज नगर चौकी का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें चौकी प्रभारी संतोष सिंह के सामने खड़े कुछ युवक पैसे गिनते हुए नजर आ रहे है। जिसमें लेन देना होना प्रतीत हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वायरल वीडियो में दिख रहे युवकों के विषय में जानकारी की जा रही है। उनके बयान और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH