Uttar Pradesh

योग दिवस पर लखनऊ के मदरसों में हुआ योग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह ने प्रदेश के सभी मदरसों में योग दिवस मनाने के लिए जारी किया था आदेश। प्रदेश के मदरसों में आज मनाया गया विश्व योग दिवस, लखनऊ के चौक क्षेत्र स्थित जामिया अरबिया मखजानुल उलूम में मनाया गया योग दिवस। मदरसे में मदरसा परिषद के रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह और मदरसा प्रबंधन ने भी मदरसों के छात्रों के साथ किया योग।

जामिया अरबिया मखजानुल उलूम मदरसे के प्रबंधक कारी इम्तियाज़ ने प्रदेश के सभी मदरसों से की योग करने की अपील, मौलाना ने कहा की इस्लाम में भी व्यायाम का ज़िक्र है और पैगंबर साहब भी वर्जिश किया करते थे इसलिए सभी को इसे करना चाहिए और इसे मज़हब से बिलकुल नहीं जोड़ना चाहिए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH