लखनऊ। फतेहपुर में धन-दौलत की लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है… पिछले कई साल से चोरी छिपे नौकरी दिलाने के नाम पर धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा था…पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ धर्म परिवर्तन और धोखा धड़ी का मामला दर्ज करते हुए मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
जिले में नौकरी और उस नौकरी के जरिए लाखों कमाने का युवाओं को लालच दिखाकर धर्म परिवर्तन कराने का काफी वक्त से एक गिरोह चल रहा था…जो गैर जनपदों से हिंदू युवाओं को नौकरी का झांसा देकर बुलाते थे, और फिर उनको धन-दौलत का लालच देकर उनका ब्रेन वॉश करने का काम किया जाता था…इस काम में एक दो नहीं पिछले काफी वक्त से दर्जनों लोग लगे हुए थे…बनारस के पीड़ित सुधांशू चौहान को भी यहीं ख्वाब दिखाकर फतेहपुर लाया गया था सुधाशु ने बताया मुस्लिम धर्म अपनाने की बात करते थे…वहीं कुछ युवाओं ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें रुपये-पैसे से लेकर हर तरह का झांसा देकर इस काम के लिए राजी करने में जुट गए थे।
इस दौरान सभी बच्चों के फोन को जमा कर लिया था…किसी से मिलने जुलने और बातचीत तक करने नहीं दी जाती थी…लेकिन किसी तरह सुधांशू ने अपने परिजनों को पूरा मामला बताया तब जाकर पूरा मामला खुलकर सामने आ गया है…पुलिस ने मामले में जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है…मोहसीन,यासीन दोनों फर्रखाबाद जिले के रहने वाले है…और मोहम्मद अलीम फतेहपुर का रहने वाला है…इसके साथ और भी लोग थे जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।




