International

अफगानिस्तान में भूकंप से मृतकों की संख्या 1000 के पार

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में बुधवार तड़के आए भूकंप ने जमकर तबाही मचाई। भूकंप से मरने वालों की संख्या 1000 के पार हो गई है। भूकंप की तीव्रता 6.1 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है।

तालिबान प्रशासन के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख मोहम्मद नसीम हक्कानी ने कहा कि अधिकांश मौतों की पुष्टि पक्तिका प्रांत में हुई, उन्होंने कहा कि नंगरहार और खोस्त के पूर्वी प्रांतों में भी लोगों की मौतें हुई है। अधिकारी और हताहतों को लेकर जमीनी स्तर पर जांच कर रहे हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे के मुताबिक, भूकंप पाकिस्तानी सीमा के पास खोस्त शहर से लगभग 44 किमी (27 मील) दूर 51 किमी की गहराई पर आया।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक निवासी ने यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (ईएमएससी) की वेबसाइट पर पोस्ट करते हुए इस भूकंप के झटकों को प्रभावशाली बताया। ईएमएससी ने ट्विटर पर कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और भारत में लगभग 119 मिलियन लोगों ने झटके महसूस किए। अफगान मीडिया पर तस्वीरों में घरों को मलबे में तब्दील होते देखा जा सकता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH