Sports

पाकिस्तान के पूर्व महान बल्लेबाज जहीर अब्बास कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज जहीर अब्बास को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद लंदन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल जहीर अब्बास आईसीयू में हैं। उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

पूर्व टेस्ट कप्तान को दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस और ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला क्रिकेटर लिसा स्टालेकर के साथ 2020 में आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

अब्बास यूएई से लंदन की यात्रा के बाद कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। उन्हें कुछ दिन पहले किडनी में दर्द के साथ अस्पताल लाया गया था। बाद में पता चला कि पूर्व क्रिकेटर निमोनिया से भी पीड़ित थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH