City NewsUttar Pradesh

भीषण सड़क हादसे दहला पीलीभीत, पिकअप वैन पेड़ से टकराई, 10 की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का पीलीभीत जिला गुरुवार सुबह एक भीष्ण सड़क हादसे से दहल उठा। यहां गजरौला थाना क्षेत्र के पूरनपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह एक पिकअप वैन पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरों के मुताबिक, ड्राइवर नींद में था, जिसके चलते वैन पेड़ से टकरा गई। वाहन में सवार 17 यात्री गंगा स्नान कर हरिद्वार से लौट रहे थे। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने बाद में दम तोड़ दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मौत पर दुख जताया है। साथ ही अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH