नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शिवसेना के 15 बागी विधायकों को सुरक्षा देने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक 15 बागी MLA को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी जाएगी। MLA के दफ्तरों पर हुए हमले को देखते हुए फैसला लिया गया है।
इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि लोग उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर भरोसा रखेंगे। कल उद्धव जी ने कहा कि जो लोग बाहर गए हैं वो शिवसेना नाम का इस्तेमाल ना करें और अपने बाप के नाम का इस्तेमाल करें और वोट मांगें। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें जो करना है करने दो, मुंबई में तो आना पड़ेगा ना। वहां बैठकर हमें क्या सलाह दे रहे हैं? हज़ारों-लाखों शिवसैनिक हमारे एक इशारे का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हमने अभी भी संयम रखा है।
महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चल रही सियासी उथलपुथल के बीच संजय राउत ने कहा कि अगर शिंदे सीएम बनना चाहते हैं तो बताएं। उन्होंने कहा कि बागी विधायक मुंबई आकर बात करें। बीजेपी पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा कि पहले भी बीजेपी ने धोखा दिया है, इसलिए मेरी बागियों को सलाह है कि किसी के झांसे में न आएं।




