Top NewsUttar Pradesh

सीएम योगी ने कुल्लू बस हादसे पर जताया दुःख, कहा- मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुए बस हादसे पर दुःख जताया है। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस के खाई में गिरने से हुई दुर्घटना अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

वहीं पीएम मोदी ने भी इस हादसे पर दुःख जताया है। पीएम मोदी ने कहा, ”हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की उम्मीद करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।” प्रधानमंत्री ने हादसे में मारे गये लोगों के परिवार को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।

बता दें कि हिमाचल के कुल्लू में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। सैंज घाटी में यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में कम से कम 6 स्कूली बच्चे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें कई की स्थिति बेहद नाजुक है।

 

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH