लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि आठ से ज्यादा घायल हो गए। शनिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गोरखपुर में दो, ललितपुर में दो और संभल में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा, ललितपुर में आठ व्यक्ति घायल हो गये हैं।
बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि देने के निर्देश दिये हैं। घायलों का उपचार किया जा रहा है।
=>
=>
loading...




