मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर क्या तीसरी बार मां बनने वाली हैं। दरअसल करीना की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसने लोगों को कंफ्यूज कर दिया है। इस तस्वीर में करीना का बेबी बंप दिख रहा है और ये देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि वो तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं!
करीना कपूर इस समय लंदन में हैं और परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। उनकी जो फोटो वायरल हो रही है उसमें उनके साथ बहन करिश्मा कपूर और बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा भी हैं। अपने इस ट्रिप में वो खूब मस्ती कर रही हैं और फैमिली संग समय बिता रही हैं। अपनी फेवरेट जगहों पर घूम रही हैं और दोस्तों से मिल रही हैं।
इस बीच उनकी एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो सैफ और एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं।इसी फोटो ने लोगों के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, ब्लैक कलर का Tank Top पहने करीना कपूर इस तस्वीर में प्रेग्नेंट दिख रही हैं। उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। फैंस कॉमेंट करके पूछ रहे हैं कि क्या करीना फिर से प्रेग्नेंट हैं!




